आसामाजिक तत्वों की करतूत,कुत्ते के सिर पर डाला डिब्बा,भागता रहा इधर उधर तीन दिनों तक पकड़ने चला रेस्कयू,डिब्बा निकलने के बाद कुत्ते ने ली राहत की सांस
देखिये वीडियो

कोरबा के एस ई सी एल सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में कुत्ते के सिर पर डिब्बा घुसा हुआ था और पिछले एक सप्ताह से कुत्ता इधर से उधर भाग रहा था।कुत्ते के सिर पर डिब्बा फंस गया था,
वो एक कुत्ता जो अक्सर सुभाष ब्लॉक में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर बैठा रहता था ईसको लोग अक्सर खाना पानी देते थे पर कही से उसका सर एक डिब्बे में घुस गया था जिसके कारण कई दिनों से कुत्ते ने कुछ खाया पिया नहीं था ,भूख और प्यास से परेशान होकर वह इधर-उधर भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसकी स्थिति देखी तो तुरंत रेस्क्यु टीम को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की माने तो कुत्ता इधर-उधर भागने के बाद थक जाने पर कहीं बैठ जाता। दिनों दिन कुत्ते की हालत खराब हो रही थी। उसे पकड़ने की भी कोशिश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। Clip
सूचना मिलते ही रेस्कयू की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य बबलू कुमार मारुवा,विमल चौहान,पुष्पेंद्रचौहान,सूर्यभान कुर्मी ,नीतीश चौहान सहित अन्य साथियों ने सावधानीपूर्वक कुत्ते को पकड़ा और डिब्बे को सुरक्षित तरीके से खींचकर बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित मुक्त कर दिया गया।
रेस्कयू टीम के सदस्य बबलू कुमार ने बताया कि पहले भी सूचना आई थी और उसे पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया ।ऐसी स्थिति में उसकी मौत भी हो सकती थी।
बबलू ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है निश्चित ही यह करतूत आसामाजिक तत्वों की हो सकती है । कुत्ते को खिलाने के बहाने उसके सिर में डिब्बा डाल दिया गया ऐसे लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही होनी चाहिए




