acn18.com जांजगीर /विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर जिले का है जहां जैजैपुर थाना क्षेत्र में यह घटना सामने आई। ग्राम बर्रा भांठापारा निवासी कन्हैयालाल बरेठ ने अपने मायके आई महिला के साथ 16 जुलाई को घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के आधार पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- Advertisement -