spot_img

सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला रेप का आरोपी:तिहाड़ के अफसर बोले- वो फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, पिछले साल पॉक्सो एक्ट में अरेस्ट हुआ

Must Read

acn18.com दिल्ली /तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो रेप का आरोपी है। जेल में मसाज के वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है। तिहाड़ के ऑफिशियल सूत्रों के हवाले से बताया कि जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह फीजियोथेरेपिस्ट नहीं है।

- Advertisement -

यह खबर सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- अच्छा तो ये फीजियोथेरेपिस्ट नहीं था। सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला रेपिस्ट था। शॉकिंग। केजरीवाल को जरूर इस पर जवाब देना चाहिए कि उन्होंने सत्येंद्र जैन का बचाव क्यों किया और फीजियोथेरेपिस्ट की बेइज्जती क्यों की।3 दिन पहले शहजाद पूनावाला ने ही कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिनमें सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते दिखाई दे रहे थे।

सिसोदिया ने कहा था- बीमारी का मजाक बनाना शर्मनाक
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फीजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही जैन की बीमारी का मजाक बनाने को शर्मनाक बताया था।

फीजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ने कहा था- थेरेपी को नीचा न दिखाएं
सिसोदिया के बयान का इंडियन एसोसिएशन ऑफ फीजियोथेरेपिस्ट ने विरोध किया था। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा था, “प्रोफेसर के तौर पर ये कह सकता हूं कि वीडियो में जो मसाज दिखाई दे रही है, वह फीजियोथेरेपी नहीं। देशभर में कई फीजियोथेरेपिस्ट जेल में हैं। लेकिन ये थेरेपी को नीचा दिखाने का तरीका है। हम इस तरह के मसाज को फीजियोथेरेपी कहने का विरोध करते हैं। इसके लिए जिम्मेदार मंत्री माफी मांगें।

जैन को सुविधाएं देने पर DG और सुपरिंटेंडेंट जा चुके
सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10 दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

राजीव हत्याकांड में रिहा नलिनी ने घर छोड़ा:जेल में चिल्लाने से गले से खून आ गया, सोनिया को मानती हैं भगवान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

video: पर चलती बाइक में कपल का रोमांस,SP ने कार से दौड़ाकर जोड़े को पकड़ा

जशपुर में NH-43 पर चलती बाइक पर प्रेमी जोड़ा रोमांस करने में मशगूल था। इस बात से बेखबर की...

More Articles Like This

- Advertisement -