Home Uncategorized हादसे ही हादसे : चलती ट्रैक्टर से गिरा 7 साल का बच्चा,...

हादसे ही हादसे : चलती ट्रैक्टर से गिरा 7 साल का बच्चा, मौके पर मौत, पुल से टकराकर बाइक सवार ने तोड़ा दम

0
83

acn18.com गरियाबंद। जिले में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई है. मृतकों में एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई हैं. दोनों हादसे अलग-अलग थाना क्षेत्र के हैं.

पहला हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के कुर्लापारा गांव में हुआ. ट्रैक्टर मुंडी से गिरते ही बच्चे की मौत हो गई. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि, ट्रैक्टर मूंडी में सवार 7 वर्षीय डोले निधि चलती ट्रैक्टर से अचानक गिर गया. उसके सिर में अंदरूनी चोंट लगी थी. घायल बालक को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है. चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा.

वहीं, दूसरा हादसा गरियाबंद थाना क्षेत्र के नहर गांव मार्ग पर हुआ. यहां बाइक सवार युवक पुल से टकरा गया और सड़क में जा गिरा. बताया जा रहा है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते मौके पर ही युवक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

f04c1f04 1976 4165 92be 19a3a5611136

 

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश