पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB की दबिश,नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा, 35 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने पकड़ा

0
4

पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई
एंकर – पामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।