*ABVP ने की कोरब जिला के दीपका इकाई में हुआ भव्य तिरंगा यात्रा*
दीपका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दीपका इकाई के द्वारा किया गया भव्य तिरंगा यात्रा, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण आयोजन से किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना तथा देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आराध्या तिवारी जी, प्रांत सह मंत्री आयुष शर्मा जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक लल्लू सिंह जी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू जी, जिला संयोजक गोविंद पटेल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल महंत जी,अमरजीत सिंह जी ,मोनू बंसल जी,प्रांत फॉर्मविजन प्रमुख आयूष तिवारी की विशेष रूप से उपस्थिति रही। साथ ही नगर अध्यक्ष स्वप्ना मोदी, नगर मंत्री सत्यम शुक्ला उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का मंच संचालन रिशु सिंह द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में भारत माता स्वामी विवेकानंद सरस्वती माता की पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया गया
ABVP के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में ABVP दीपका के सदस्य गोविंद साहू, नमन तिवारी, धुवेंद्र साहू, दिशा कश्यप, आकांक्षा कैवर्त, काजल सिरवास, खुशी कश्यप, मयंक, शुभम यादव, सौरभ पोर्ते, रोहित यादव, सुमीत साहू, अजीत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह तिरंगा यात्रा आत्मानंद विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर प्रतीक्षा बस स्टैंड में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। इसके पश्चात AVN मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद गीत का सामूहिक गायन किया गया। वहीं आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राज्य गीत तथा अंत में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ABVP दीपका की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।




