spot_img

पानी की समस्या को लेकर आप का मटका फोड़ प्रदर्शन, प्रशासन को सुनाई अपनी समस्या, आम जनता के परेशान होने का दिया हवाला

Must Read

Acn18.com/कोरबा में गर्मी ने अपना असली रुप दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान में हो रही वृद्धी के कारण पूरे जिले में पानी की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है। पेयजल को लेकर हो रही दिक्कतों से प्रशासन को अवगत कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने मटका फोड़ अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट के सामने मटका फोड़कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता ने पेयजल संबंधी समस्या का समाधान करने की मांग की है।

- Advertisement -

मई का महिना लगते हैं कोरबा में पानी की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है। तापमान में वृद्धी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी ईलाकों में भी लोग पानी के लिए त्राही त्राही करने लगे है। आम जनता के हित में पानी संबंधी समस्या से प्रशासन को अवगत कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन कराया। कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय के सामने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में मटका लेकर एकजुट हुई और उसे वहीं फोड़कर अपना विरोध जताया।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा,कि भीषण गर्मी के कारण जलस्त्रोत सूखने लगे हैं जिसका बुरा प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ रहा है। ग्रामीणों को पैदल ही कई किमी का सफर तय कर पानी लाना पड़ रहा है। राख की अधिकता के कारण लोगों को प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है। प्रशासन ने नल जल योजना के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन देने का वादा कर 24 घंटे पानी की सप्लाईन करने की बात कही थी लेकिन 15 मिनट से अधिक पानी नहीं आता। लिहाजा प्रशासन जब तक इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं करता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

आप के साथ ही क्षेत्र की जनता ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संबंधी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। अधिकारियों ने भी वर्ष 2024 तक नल जल योजना को पूरा कर लेने का दावा किया है।

गर्मी के दिनों में पानी को लेकर हमेशा लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है। हर साल समस्या दूर करने कार्योजना बनती है बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी रहती है। बहरहाल आप के प्रदर्शन से समस्या का समाधान कब तक हो पाता है यह देखने वाली बात होगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अनाथ आश्रम के नाम पर मांग रहे थे चंदा,दस्तावेज और संस्थान निकले फर्जी,दो महिला व एक पुरुष गिरफ्तार,बड़ी घटना को दे सकते थे अंजाम

Acn18.com/कोरबा जिले में लगातार हो रही आपराधिक गतिविधीयों को लेकर पुलिस काफी सतर्क है और शिकायत मिलते ही कार्रवाई...

More Articles Like This

- Advertisement -