spot_img

MP के सिंगरौली में AAP की मेयर कैंडिडेट जीतीं:बुरहानपुर में ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, सिंधिया के गढ़ में बीजेपी पीछे

Must Read

acn18.com भोपाल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री हुई है। सिंगरौली नगर निगम में AAP की मेयर प्रत्याशी रानी अग्रवाल जीत गई हैं। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

- Advertisement -

हीं बुरहानपुर नगर निगम में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है। यहां बीजेपी की माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की है। माधुरी पटेल को 52823 वोट मिले है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज बानो को 52281 वोट मिले है। यहां AIMIM की मेयर प्रत्याशी शाईस्ता सोहेल हाशमी को 10322 वोट मिले हैं। नोटा के खाते में जीत के अंतर से ज्यादा 677 वोट गए हैं।

केजरीवाल प्रचार करने आए थे

सबसे बड़ा उलटफेर सिंगरौली नगर निगम में हुआ है। सिंगरौली नगर निगम में जीत के जरिए एमपी की सियासत में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद प्रचार करने सिंगरौली पहुंचे थे। केजरीवाल के रोड शो में भारी भीड़ जुटी थी। जिसे बीजेपी और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा था। जो मेयर चुनाव के नतीजों के बाद सही साबित हुई है।

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की वापसी
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने वापसी कर ली है। यहां पिछली बार बीजेपी का मेयर था। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया। इस सीट के लिए कमलनाथ के बेटे व सांसद नकुलनाथ पूरे समय सक्रिय रहे।

देखिए वीडियो: अजगर ने बिल्ली को बनाया अपना शिकार ,दर्री क्षेत्र में सामने आई घटना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

घर के बड़े बेटे ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,परिवार टूटा दुःखों का पहाड़

Acn18.com/कोरबा में बालको थाना अंतर्गत नेहरु नगर निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक...

More Articles Like This

- Advertisement -