Acn18.com/कोरबा के नगोई बछेरा गांव में एक युवक ने जहर का सेवन कर खुद की जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उसका उपचार जारी है,युवक का नाम यश सिं है। बताया जा रहा है,कि शराब पीने को लेकर घर में उसका विवाद हुआ था,जिसके बाद आवेश में आकर उसने घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। ऐसा करते ही उसकी सेहत बिगड़ने लगी,परिजनों ने मदद के लिए डायल 112 को फोन कियाफ सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती किया जहां उसका उपचार जारी है।




