हाथी के कुचलने से एक युवक की मौत

0
109

IMG 20251108 151724

कोरबा-  जिले के करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बोतली से दर्दनाक घटना सामने आई है। देर रात गांव में हाथियों का झुंड पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ग्राम घिनारा निवासी 36 वर्षीय शिवनारायण हाथियों के हमले का शिकार हो गया।हाथियों ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद हादसे पर रामपुर विधायक ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की है।ग्रामीणों में हाथियों के लगातार उत्पात से दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए है।