spot_img

बीच सड़क पर युवक ने महिला की कर दी चप्पल से पिटाई.VIDEO

Must Read

Acn18.com/कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में युवक ने बीच सड़क पर महिला ई-रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर चलते वक्त साइड देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।महिला ई-रिक्शा चालक ने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवारी मुख्य मार्ग की है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले गुस्से में महिला युवक को चप्पल से मारने की कोशिश करती है। लेकिन युवक उसका चप्पल छीन लेता है और उसपर एक के बाद एक सात बार चप्पल से पिटाई करता है। इतना ही नहीं, वह उसके साथ गाली-गलौज भी करता है। दोनों के बीच विवाद की असली वजह उस वक्त पता चली जब मामला थाने पहुंचा। पता चला कि सड़क पर चलते वक्त साइड नहीं देने को लेकर युवक की महिला के साथ मारपीट हुई थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री साय

Acn18.com/महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा...

More Articles Like This

- Advertisement -