Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति का दर्दनाक अंत हो गया। चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लिमडीपा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम नरेंश सिंग था,जो कोयला और ईंट का काम करता था। बताया जा रहा है,कि मृतक पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहा था तभी रायगढ़ की तरफ से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सबसे शर्मनाक पहलु ये है,कि मृतक के शव को चंद्रपुर पुलिस ने एंबुलेंस के बजाए नगर पंचायत के कचरा वाहन से पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। इस तरह का घटनाक्रम कई बार हो गया है,लेकिन पुलिस सबक लेने को तैयार नहीं है।




