Home छत्तीसगढ़ मोबाइल टावर पर अर्धनग्न अवस्था में चढ़ी युवती, लोगों ने नीचे उतरने...

मोबाइल टावर पर अर्धनग्न अवस्था में चढ़ी युवती, लोगों ने नीचे उतरने की अपील की, नहीं मान रही बात, पुलिस ने बुलाई SDRF

0
12

बिलासपुर। तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अर्धनग्न अवस्था में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर मोहल्ले के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस के साथ मोहल्ले के लोग भी युवती से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रही है।

पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी है, ताकि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों के अनुसार, युवती पिछले दो दिनों से तखतपुर नगर में अर्धनग्न अवस्था में घूम रही थी। लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी बताई है।

पुलिस उसे समझाइश देकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही

हालांकि, युवती की वास्तविक स्थिति और उसके इस तरह टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस उसे समझाइश देकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
error: Content is protected !!