spot_img

कार की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, नातिन से मिलकर लौट रहा था मृतक

Must Read

Acn18.com/महोरा गांव में बीमार नातिन का हालचाल जानने के बाद घर लौट रहे नाना की सड़क हादसे में मौत हो गई। छुरी के पास मोड़ पर कार ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से कटघोरा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कोरबा में की गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

- Advertisement -

सीपत नवागांव निवासी रिखीराम साहू अपने पुत्र के साथ कोर्बा जिले के महोरा आया था। कुछ दिन से बीमार अपनी नातिन का हालचाल जानने के बाद पिता पुत्र बाइक से सीपत लौट रहे थे। तभी हाइवे पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रिखीराम को गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने सूचना देकर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया।

बेटी दामाद से मिलकर अपने घर जा रहे रिखीराम की मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है। घटनाक्रम से परिवार और रिश्तेदारों में शोक छाया हुआ है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -