Home Uncategorized अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत,भिलाईखुर्द के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत,भिलाईखुर्द के पास हुआ हादसा

0
63

acn18.com कोरबा / कोरबा के भिलाईखुर्द के पास हुए सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश मौर्य था,जो उरगा का निवासी था। बताया जा रहा है,कि गणेश मौर्य किसी काम से कोरबा आया हुआ था। अपना काम समाप्त कर वह उरगा स्थित अपने घर जा रहा था इसी दौरान भिलाईखुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल गणेश मौर्य को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।