acn18.com । भगवा ध्वज, भगवा तोरण और भगवा के साथ-साथ पीले वस्त्रों में सजे धजे बालक बालिका,युवक युवतियों से लेकर स्त्री पुरुषों की बड़ी भीड़ में चैत्र नवरात्र हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में कोरबा शहर में निकाली गई शोभायात्रा को ख़ास बनाया। एक यात्रा कोरबा शहर से शुरू हुई तो दूसरी कोसाबाड़ी के हनुमान मंदिर से। दो संगठनों ने मिलकर इसका आयोजन किया। कई प्रकार के लोक नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के परंपरागत आकर्षक इसमें सबसे विशेष रहे। शोभा यात्रा के मार्ग पर इनका प्रदर्शन भी हुआ। आदिशक्ति और श्री राम के जय घोष और उनके गीतों ने इस यात्रा को अलग अंदाज दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति रस का संचार होता रहा। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए इसके लिए 400 से अधिक पुलिस जवान लगाए गए हैं। इन्हें कोरबा और आसपास के जिलों से यहां लाया गया है। इसके अलावा पॉकेटमार की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की सहायता ली जा रही है ।




