Home KORBA विशाल काय कोबरा घुसा घर में. पूजा कर रही महिला भाग निकली....

विशाल काय कोबरा घुसा घर में. पूजा कर रही महिला भाग निकली. सर्पमित्र टीम ने किया रेस्क्यू.देखिए वीडियो….

0
76

acn18.com कोरबा / एक महिला घर में पूजा कर रही थी इसी दरमियान सर सराहट की आवाज कानों में पड़ी ।घूम कर देखा तो एक विशालकाय नाग घर में घुस रहा था। महिला पूजा घर से भागी।और मोबाइल के जरिए पास पड़ोस वालों को सूचित किया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य वहां पहुंचे और कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया

कोरबा जिले के सोनपुरी गांव निवासी नागेश्वरी राजवाड़े के घर यह घटना घटी। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के मुखिया जितेंद्र सारथी अन्य सहयोगियों के साथ सोनपुरी गांव पहुंचे और कब्र को पकड़ कर उसे जब थैली में रख दिया तब जाकर राजवाड़े परिवार के जान में जान आई

जितेंद्र सारथी ने बताया कि सर्प हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इन्हें करने की बजाय उनकी टीम को सूचना दी जाए ताकि उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके। इसके अलावा यदि दुर्भाग्य बस सर्प किसी को काट ले तो अविलंब अस्पताल जाएं किसी झाड़ फूंक करने वाले के चक्कर में बिल्कुल न फंसे