spot_img

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,युवक और वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल,आक्रोशित लेागों ने किया चक्काजाम

Must Read

Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत राताखार चौक के पास एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध महिला और युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। दोनों को गंभीर चोट लगी है,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि ट्रक का पहिया महिला के पैर के उपर से गुजरा गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने स्थानीय लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन से राताखार चौक से गेरवा घाट नहर पुल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम को समाप्त करवाने के प्रयास में जुट गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर,3 की मौत पांच घायल,पुलिस कर रही जांच

Acn18.com/प्रदेश के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बागबहरा में पटरापाली के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने...

More Articles Like This

- Advertisement -