Home KORBA तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन चलती ट्रेलर में घुसा, घंटो तक चालक...

तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन चलती ट्रेलर में घुसा, घंटो तक चालक और परिचालक फंसे रहे केबिन में ,काफी देर तक मार्ग पर लगा रहा जाम

0
48

vlcsnap 2024 01 08 11h12m22s763

acn18.com उरगा / उरगा थानांतर्गत ग्राम पहंदा के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर चलती ट्रेलर में जा घुसा। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे घटी इस घटना में छोटा हाथी वाहन का चालक और परिचालक घंटो तक केबिन में ही फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चालक सहित परिचालक को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में दोनों को काफी चोट लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

vlcsnap 2024 01 08 11h11m18s472

कोरबा चांपा मार्ग पर ग्राम पहंदा के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जबरदस्त हादसा हुआ। मार्ग पर तेज रफ्तार छोटा हाथाी वाहन अनियंत्रित होकर चलती ट्रेलर में जा घुसा। हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक और परिचालक घंटो तक केबिन में ही फंसा रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को काफी चोट लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिती निर्मित हो गई थी,जिसे पुलिस ने जैसे-तैसे समाप्त करवाया तक जाकर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

मकर संक्रांति : उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस तरह बनाया जाता है सूर्य के राशि परिवर्तन का पर्व, हर राज्य में दिखता है अलग अलग रंग …