acn18.comकोरबा/ 25 से ज्यादा हाथियों का समूह कोरबा और रायगढ़ जिले की सीमा पर मौजूद है। मांड नदी के पास ईसने डेरा डाला हुआ है। हाथियों के समूह में शावक भी शामिल है। बड़ी संख्या में हाथियों की उपस्थिति से खतरे की संभावना बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने इसे ध्यान में रखते हुए आसपास के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को अलर्ट किया और उन्हें पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी।



