spot_img

हिन्दू नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,हिन्दू क्रांतिसेना ने की तैयारी, घंटाघर पर आकर्षण…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/ चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष पर कोरबा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू क्रांतिसेना ने इस आयोजन का दायित्व लिया है । घंटाघर चौराहे पर भगवान श्रीराम का विशाल कट आउट लगाने के साथ आगे की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

बीते वर्षों में भी नववर्ष पर इस तरह के आयोजन किये गए है। जिनमे बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति तय हुई है। अबकी बार भी नगर को भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। इसके लिये प्राथमिक तैयारी शुरू हो गई है । जन जन को शोभयात्रा का संदेश देने के लिए घंटाघर चौराहे पर एलईडी युक्त भगवान श्रीराम का कट आउट लगाया गया है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। लोग इस तस्वीर को मोबाइल में सहेज रहे है। हिन्दू क्रांति सेना के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पूरा नगर भगवा और राममय नजर आएगा।

नागरिकों से आव्हान किया गया है कि हिन्दू नववर्ष पर आयोजित होने वाली यात्रा में शामिल होकर जागरूकता का परिचय दें।

कोरबा जिले में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों के द्वारा हिन्दू नववर्ष और राम नवमी पर कार्यक्रम किये जाएंगे। इसके लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है।

पत्नी की मौत से परेशान पति ने की खुदकुशी,जहरीले पदार्ध के सेवन से बिगड़ी थी हालत

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -