राखड़ डंप कर रहे ट्रेलर में लगी आग, धू-धूकर जला भारी वाहन।देखिए वीडियो।

0
110

Acn18.com/सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरकोना में उस वक्त हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई जब रखड़ डंप कर रहे ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर से निकली छोटी सी चिंगारी के कारण पास में ही मौजूद पैरावट में आग लग गई जिसके बाद आग ने ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया। धू-धू कर जल रहे ट्रेलर पर जब लोगों की नजर पड़ी तब उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है।