spot_img

कुसमुंडा खदान के भीतर मिली व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

Must Read

Acn18.com/कोरबा की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई लाश पाई गई है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि मृतक मौके पर केबल चोरी करने पहुंचा हुआ था,जहां ट्रांसफार्मर में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,जिसके कारण मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर ने बालको प्रबंधन को लिखा पत्र,बकाया कर भुगतान के दिए निर्देश

Acn18.com/नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने बालको प्रबंधन को पत्र जारी कर संपत्तिकर,समेकित कर सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -