Home KORBA ट्रेनों में पत्थरबाजी करने के मामले में एक 13 वर्षीय बालक गिरफ्तार,...

ट्रेनों में पत्थरबाजी करने के मामले में एक 13 वर्षीय बालक गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई ,पिछले लंबे समय से की जा रही थी पत्थरबाजी

0
52

acn18.com कोरबा /कोरबा की रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में पत्थरबाजी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बालक अपने साथियों के साथ खेल खेल में ट्रेनों में पत्थर फेंका करता था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और बालक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाने की बात कही है।

WhatsApp Image 2024 01 08 at 10.48.21 1

देश के अन्य राज्यों के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगी है। लगातार घट रही घटनाओं से परेशान रेलवे पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरु की और एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया,कि दीपका और सीपत के बीच बिछी नई रेल लाईन में कुछ बच्चे लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और एक बालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया,कि बच्चे अनजाने में ट्रेनों में पत्थरबाजी कर रहे थे लिहाजा उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा ताकी इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सके।रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चित ही ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं पर विराम लग सकेगा।

तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन चलती ट्रेलर में घुसा, घंटो तक चालक और परिचालक फंसे रहे केबिन में ,काफी देर तक मार्ग पर लगा रहा जाम