spot_img

CG में पकड़ाया 21 लाख का 218 किलो गांजा:ट्रैक्टर ट्रॉली में बनाया चैंबर, उसी में छिपाकर ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने 218 किलो गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से बरामद गांजा की कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ट्रैक्टर ट्रॉली में एक चैंबर बनाकर उसी में गांजा के 40 पैकेट छिपाकर ओडिशा से ला रहा था। जिसे कोंडागांव में पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ओडिशा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में गांजा की तस्करी हो रही है। गांजा की एक बड़ी खेप को बिना नंबर वाले ट्रैक्टर में छिपाकर ओडिशा से CG लाया जा रहा है। मुखबिर की इसी सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस ने जिला मुख्यालय में चेक पोस्ट लगाया। साथ ही आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली गई।

इसी बीच जगदलपुर की तरफ से रायपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया गया। उस ट्रैक्टर में भी नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाशी ली तो ट्रॉली के नीचे एक अलग चैंबर बना हुआ पाया। जब चैंबर को खोल कर देखा गया तो अंदर करीब 40 पैकेट गांजा भरा हुआ था। जिसकी बाजार में कुल कीमत 21 लाख 80 हजार रुपए थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हुरा मड़काम (35) को गिरफ्तार कर लिया।

जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा छिपाकर ला रहा था। जिसे रायपुर की तरफ लेकर जा रहा था। गांजा की इस खेप को किसी ठिकाने में पहुंचाना था। हालांकि, आरोपी से कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। SP ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नारायणपुर में पकड़ाया शराब से भरा ट्रक

2 दिन पहले नारायणपुर जिले में शराब से भरा एक ट्रक भी पुलिस ने पकड़ा था। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार था। आलू की बोरियों के नीचे करीब 42 लाख रुपए की शराब छिपाकर रखी गई थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार, इस डिजिटल तकनीक से इलाज की गुणवत्ता में हो रहा सुधार

  Acn18.comरायपुर/  छत्तीसगढ़ राज्य में अब गैर संचारी रोग (नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़- एनसीडी) जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ , कैंसर के...

More Articles Like This

- Advertisement -