Home KORBA होटल के कमरे में फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी,ग्राम...

होटल के कमरे में फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी,ग्राम पहंदा के निवासी है मृतक, पुलिस कर रही मामले की जांच

0
332

Acn18.com/कोतवाली थानांतर्गत सीतामणी में संचालित होटल चंदेला में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव होटल के 302 नंबर के कमरे में पाया गया है। मृतकों की पहचान  ग्राम पहंदा डिपरापारा निवासी दीपक कुमार और प्रियंका टंडन के रुप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है,कि दोनों कल शाम ही किसी काम के बहाने घर से निकले थे और आज फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी।

fasi1

error: Content is protected !!