Home KORBA संपत्ति कर के सर्वे पर भाजपा ने जताया एतराज, 31 मार्च को...

संपत्ति कर के सर्वे पर भाजपा ने जताया एतराज, 31 मार्च को सामान्य सभा में हुआ था विवाद

0
105

Acn18.com/नगर निगम कोरबा के 67 वार्डों में नागरिकों और व्यवसायियों की संपत्ति पर कितना टैक्स लेना चाहिए, इसके लिए नए सिरे से सर्वे किया जा रहा है। भाजपा पार्षदों ने इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई और नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। अपर आयुक्त को इस विषय को लेकर भाजपा पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा है और सर्वे बंद कराने की मांग की है।

नगर निगम कोरबा को प्रतिवर्ष अपने क्षेत्र से करोड़ों में संपत्ति कर प्राप्त होता है। इसके माध्यम से कई प्रकार के कार्य नगर निगम करता है। वर्तमान में संपत्ति कर को लेकर नए तरीके से सर्वे कराया जा रहा है जिस पर तनातनी बनी हुई है। 31 मार्च को आयोजित की गई सामान्य सभा में इसी मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ था। भाजपा पार्षदों ने एक बार फिर सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की इसके बाद अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा पार्षदों ने कई कारणों से सर्वे पर आपत्ति जताई है। देखना होगा कि नगर निगम अपनी योजना को लेकर आगामी दिनों में क्या कुछ बदलाव करता है।