Home KORBA आरक्षक की मौत से पुलिस परिवार में दौड़ी शोक की लहर, सीने...

आरक्षक की मौत से पुलिस परिवार में दौड़ी शोक की लहर, सीने में दर्द उठने के बाद गश खाकर गिर गया था जमीन पर

0
318

Acn18.com/कोरबा के पुलिस परिवार में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पाली थाना में पदस्थ आरक्षक संजय दास की मौत होने की जानकारी मिली। बालको थाना के आवासीय परिसर में निवासरत पुलिस आरक्षक के सीने में अचानक दर्द उठा और वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का मूल निवास रतनपुर स्थित ग्राम छपोरा है। बालको पुलिस ने पीएम के लिए शव को मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल रवाना कर दिया है जहां उसका अंतिम संस्कार गृहग्राम छपोरा में ही किया जाएगा।

error: Content is protected !!