Home KORBA नाबालिग के साथ दुश्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिर्ची मांगने के बहाने...

नाबालिग के साथ दुश्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिर्ची मांगने के बहाने घुसा था पीड़िता के घर, कटघोरा पुलिस ने की कार्रवाई

0
132

Acn18.com/नाबालिग के साथ दुश्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोरबा की कटघोरा पुलिस ने आरोपी को शिकायत के महज पांच घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपर मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग के घर घुसा जहां उसे अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को महज 5 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपीे मिर्ची मांगने के बहाने पीड़िता के घर घुसा जहां नाबालिग को घर पर अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. कटघोरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर तकरीबन 12 बजे मिर्ची मांगने के बहाने युवक मंगल गोस्वामी उसके घर आया और घर में उसे अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने दुष्कर्म के आरोपी मंगल गोस्वामी की पतासाजी कर घटना के महज 5 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!