Home KORBA राजेंद्र प्रसाद नगर के आवास से जेवरात और नगदी की चोरी, पुलिस...

राजेंद्र प्रसाद नगर के आवास से जेवरात और नगदी की चोरी, पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

0
150

Acn18.com/कोरबा के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर के एक मकान से सोने चांदी के आभूषण और नगदी रकम की चोरी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार किया है। दो युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा आरोपी 3 साल से फरार था।