spot_img

फांसी लगाकर नवविवाहीता ने की खुदकुशी,पति पत्नी में होता था अक्सर विवाद,मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Must Read

Acn18.com/कुसमुंडा थानांतर्गत ईमली छापर बस्ती में रहने वाली एक नवविवाहीता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। कवर्धा निवासी मृतका का विवाह चार साल पूर्व विक्की लांझी से हुआ था। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

- Advertisement -

कोरबा के कुसमुंडा थानांतर्गत ईमलीछापर बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात क्षेत्र में आम हुई। 27 वर्षीय गौतमी पनागर ने अपने कमरे के पास मौजूद स्टोर रुम में खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। गौतमी ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। कवर्धा में रहने वाली मृतका का विवाह चार साल पहले विक्की लांझी के साथ हुआ था। 6 महिने तक पती पत्नी के बीच रिश्ता ठीक-ठाक था लेकिन उसके बाद किसी न किसी बात को लेकर दोनों को बीच विवाद होता रहता था जिसके बाद वह अपने मायके कवर्धा चली गई। कुछ महिने पहले ही पारीवारिक और सामाजिक बैठक के बाद गौतमी अपने ससुराल आई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन फिर से विवाद शुरु हुआ जिसका अंत गौतमी के मौत के साथ हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मायका पक्ष को सूचना दी गई। मृतका के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

Acn18.com. पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने...

More Articles Like This

- Advertisement -