Home Uncategorized न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने को-पैसेंजर पर पेशाब किया:नशे में धुत था,...

न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने को-पैसेंजर पर पेशाब किया:नशे में धुत था, बहस के दौरान हुई घटना; दो महीने में दूसरा मामला

0
80
3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। (फाइल फोटो)

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक भारतीय ने दूसरे यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। AA292 फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। दो महीने के अंदर अमेरिकन एयरलाइंस की इस फ्लाइट में पेशाब करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दी थी।

PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि नशे में धुत यात्री और उसके को-पैसेंजर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया। एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट को दी।

रविवार रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद आरोपी को CISF ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। दोनों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए
विमान में नशे में यात्रियों की अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नशे में धुत एक व्यक्ति ने पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में 70 साल की एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था।

इसके अलावा 6 दिसंबर 2022 को एअर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली की फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर खाली सीट पर और एक साथी महिला यात्री की सीट और कंबल पर पेशाब कर दिया था जब वह बाथरूम गई थी।

फ्लाइट में अभद्रता से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिकन एयरलाइंस में भारतीय छात्र ने पेशाब की:नशे में धुत था, एयरलाइंस ने बैन लगाया; न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की घटना

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दी। घटना 3 मार्च की बताई जा रही है। मामला अब सामने आया है। ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने माफी मांग ली थी, लेकिन एयरलाइंस ने आरोपी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।

फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR

air indai16728112421672913413 1682342065

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।