Home KORBA वन विभाग के लकड़ियों से भरी ट्रक ने बाइक सवार को लिया...

वन विभाग के लकड़ियों से भरी ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में,मौके पर ही मौत, मृतक के पास मिले बैग से बरामद हुए 30 हजार रुपए

0
257

Acn18.com/रजगामार चैकी अंतर्गत ग्राम झगरहा स्थित वन विभाग के नाका के पास हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के लकड़ियों से भरी ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है,वहीं मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है,कि ट्रक कोरकोमा से लकड़ी लेकर कोरबा की तरफ जा रहा था वहीं बाइक सवार कोरबा से कोरकोमा की तरफ जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक के पास से एक बैग मिला है जिसमें 30 हजार रुपये मौजूद है। घटना की जानकारी मिलते ही रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!