Home KORBA बेगिनडभार आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण आहार की चोरी, टूटी हुई खिड़की के...

बेगिनडभार आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण आहार की चोरी, टूटी हुई खिड़की के रास्ते पार किया गया सामान

0
183

Acn18.com/नगर निगम के रामपुर वार्ड के अंतर्गत आने वाले बेगिनडभार आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों ने पोषण आहार की चोरी कर लिया। सुबह कार्यकर्ताओं को उसकी जानकारी मिली। इस मामले में अधिकारियों और पार्षद को अवगत कराया गया है।

बेगिनदभार के जिस आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की घटना हुई है, वह काफी समय से समस्या ग्रस्त बना हुआ है । इसे लेकर कार्यकर्ता और सहायिका की परेशानी बढ़ी हुई है। तमाम तरह की समस्याओं के बीच इस केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यहां पर आने वाले बच्चों को पोषण आहार देने के लिए एक कमरे में व्यवस्था की गई है । बताया गया कि खिड़की के पास ही पोषण आहार की 5 बोरियां रखी हुई थी जिसे चोरों ने पार कर दिया। खिड़की का टूटा होना चोरों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

बताया गया कि इससे पहले आंगनवाड़ी केंद्र में सांप और चूहा को लेकर समस्या पेश आती रही है । किसी तरह इससे राहत पाने की कोशिश की गई।

समस्या ग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या कोरबा जिले में बढ़ती जा रही है मौके पर सुरक्षा के साधन की व्यवस्था करने के बारे में आईसीडीएस के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।