Home KORBA अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा बालिकाओं को कर रही प्रशिक्षित ,आपात स्थिति में अपनाए...

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा बालिकाओं को कर रही प्रशिक्षित ,आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले टिप्स को जानना जरूरी

0
209

Acn18.com/विभिन्न क्षेत्रों में महिला वर्ग के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को दंडित किया जा रहा है। अब इसी के साथ महिलाओं को बताया जा रहा है कि उन्हें आत्मरक्षा के लिए कई जरूरी कदम खुद उठाने होंगे। आसान तकनीक का उपयोग करने के साथ आपात स्थिति में आप गलत इरादे रखने वालों को टक्कर दे सकते हैं।

कोरबा जिले में कई स्थानों पर बालिकाओं युवतियों और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च प्रशिक्षित सिया बंजारे और उनकी टीम इस काम में लगे हुए हैं। वह आसान तरीके का प्रदर्शन देने के साथ प्रशिक्षित करने में लगे हुए हैं। बताया गया कि समाज में बढ़ते अपराध के कारण महिला वर्ग के सामने परेशानियां पेश आती रहती हैं, ऐसे में उन्हें साहस के साथ खुद को प्रस्तुत करना होगा।

बताया गया कि उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय और कई स्तर पर मार्शल आर्ट व जूडो कराटे में हिस्सा लिया है और मेडल जीते हैं। वर्तमान में वह खेलो इंडिया के लिए प्रदर्शन कर रही है।

भारत सरकार के द्वारा नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए अच्छे अवसर दिए जा रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह की कोशिशों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

error: Content is protected !!