Home देश दुनिया भगवान राम का अनोखा भक्त.. इस उद्देश्य से पैदल तय कर रहा...

भगवान राम का अनोखा भक्त.. इस उद्देश्य से पैदल तय कर रहा अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर

0
199

जगदलपुर। सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए लखनऊ के रोहित कुमार सिंह इन दिनों अयोध्या से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। 3200 किलोमीटर का सफर तय कर रोहित बस्तर पंहुचे, यहां उन्होंने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में माई जी का दर्शन किया। रोहित ने बताया उनके द्वारा अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर पैदल ही तय किया जा रहा है।

भगवान राम द्वारा छुआछूत और जात-पात के बंधन को तोड़ने का संदेश दिया था। इसी तरह उनके द्वारा भी यह संदेश फैलाने के लिए पैदल यात्रा की जा रही है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम जिन प्रमुख स्थानों में पंहुचे थे। रोहित उन जगहों पर जा रहे हैं।

दंडकारण्य जिसे बस्तर के रूप में भी जाना जाता है, की यात्रा भी रोहित के द्वारा की जा रही है। रोहित चाहते हैं कि हिंदू धर्म में जातपात का बटवारा न हो पैदल यात्री रोहित कुमार सिंह यहां से 7000 किलोमीटर का सफर और करेंगे। भारत की अंतिम छोर में स्थित रामसेतु तक उनका सफर जारी रहेगा।

error: Content is protected !!