spot_img

आज CG में फिर हल्की बारिश के आसार:द्रोणिका के सक्रिय होने की वजह से बस्तर और रायपुर के कुछ हिस्सों में होगा असर

Must Read

Acn18.com/बीते 3 दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

- Advertisement -

मौसम विभाग विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक 1 दशमलव 9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके असर सेराजनांदगांव दुर्ग भिलाई रायपुर और महासमुंद जिले के अलावा बस्तर संभाग के कुल जिलों में हल्की बारिश या फिर गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती है।

बीते तीन दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी रायपुर, कोरबाबिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव और रायगढ़ जिले में तापमान 42 डिग्री पार कर गया था। जिससे लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा था लेकिन अब राहत कि उम्मीद जतायी जा रही है।

प्रदेश के कई जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री तापमान बलौदा बाजार के अर्जुनी में रिकॉर्ड किया गया। रायगढ़ में 42.9,बिलासपुर में 42 डिग्री ,मुंगेली में 42.1 डिग्री राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गये।इसी तरह दुर्ग में 40.8 रायपुर में 40.8 और जशपुर जिले में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -