spot_img

मां बोली- घूमने निकला था बेटा,फिर लौटा नहीं:युवक को बेरहमी से मार डाला,हत्यारों ने कलाई काटकर आंखें निकाली; पत्नी को मिली मौत की खबर

Must Read

बिलासपुर में सेंट्रल पॉइंट होटल के पीछे मिली लाश की पहचान स्कूल वैन चलाने वाले युवक के रूप में हुई है। युवक की कलाई काटकर आंखें नोच ली गई है। उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्यारों ने जिस क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया है। इससे युवक के साथ दुश्मनी या फिर किसी से अवैध संबंध होने का शक है। पुलिस इसी एंगल पर जांच भी कर रही है।

- Advertisement -

दीपक यादव सरकंडा थाना क्षेत्र के चौबे कॉलोनी स्थित अटल आवास का रहने वाला था। वह पेशे से ड्राइवर था। खुद की वैन स्कूल में चलाता था। पीड़ित परिवार का कहना है, न तो उसकी किसी से दुश्मनी थी और न ही कोई विवाद। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें में है

युवक की पहचान होने के बाद उसकी मां से बातचीत की तो उनकी आंखें नम हो गई। देखिए रिपोर्ट…

दीपक की मां ने क्या कहा…

हिरौंदी यादव ने कहा, दीपक उनका इकलौता बेटा था। वह गुरुवार की शाम करीब सात बजे घूमने जाने के लिए बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। रात करीब 10.30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा, तो बहू धनेश्वरी ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो दीपक ने बोला था आधे घंटे में घर आ जाऊंगा। लेकिन, वह रात भर नहीं पहुंचा। धनेश्वरी पूरी रात फोन करती रही। लेकिन, मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

वह रोज शाम को घूमने निकलता था। इसके बाद रात करीब 10 से 10.30 बजे तक घर पहुंच जाता था। लेकिन, लेकिन गुरुवार रात जब समय पर घर नहीं पहुंचा, तब बहू ने फोन किया। उस समय वह अपने दोस्त के साथ गाड़ी की स्टेपनी बनवाने की बात कही थी। वह किसके साथ था, यह पता नहीं है।

घर का इकलौता बेटा था, दिन में नहिरौंदी यादव ने कहा , उन्हें लगा था कि दीपक घर लौट आएगा। सुबह करीब सात बजे तक उसके मोबाइल पर रिंग जा रही थी। सुबह से दीपक के पिता परदेशी यादव उसकी तलाश में निकल गए थे। उसके दोस्तों के साथ अन्य परिचितों से भी पूछताछ की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घर का इकलौता बेटा गायब होने पर परिजनों ने खाना तक नहीं बनाया था।

शुक्रवार को दोपहर में उनकी बहू धनेश्वरी यादव बिलख-बिलखकर रो रही थी। तब हिंरौदी बाई ने उसके रोने का कारण पूछा तो वह सीधे अपनी सास को मोबाइल पकड़ा दी। मोबाइल में पुलिस की ओर से जारी खून से लथपथ फोटो था। जिसे देखकर दीपक की मां भी सकते में आ गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

क्रूरता से वारदात को दिया अंजाम
गुरुवार की सुबह रायपुर रोड में बोदरी स्थित सेंट्रल पॉइंट होटल के पीछे मेन रोड से महज 30 मीटर की दूरी पर खेत में युवक की लाश मिली थी। युवक के बाएं हाथ की कलाई काट ली गई है और बांई आंख को नोंचा लिया गया था। बेरहमी से उसके साथ मारपीट भी की गई है।

युवक का मोबाइल गायब, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
दीपक अपने पास मोबाइल रखा था। उसकी पत्नी ने आखिरी बार रात करीब 10.30 बजे उससे बात की थी। सुबह तक उसका फोन चालू था। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। ऐसे में शक है कि फोन हत्यारों के पास है। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस उसका मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स से हत्यारों का सुराग जल्द मिल जाएगा।

नूतन चौक के पास मिली बाइक
युवक की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के साथ शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। मृतक का पता चलने के बाद उसकी बाइक भी मिल गई है। वह नूतन चौक स्थित सैलून दुकान के पास रोज बैठने जाता था। रात में वह अपनी बाइक को वहीं खड़ी कर दिया था। शुक्रवार को दोपहर उसकी बाइक सैलून दुकान के बाहर खड़ी थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

घटनास्थल पर कार, लोगों ने सुना था झगड़ा होते
घटनास्थल पर रात को एक कार देखी गई थी। कुछ लोगों ने वहां तीन चार लोगों का झगड़ा भी सुना था। माना जा रहा हत्यारों ने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। उसे शराब पीने के बहाने वहां ले गए होंगे और फिर उसकी हत्या की गई होगी।

पांच साल पहले हुई थी शादी

परदेशी यादव ने बताया कि इकलौता कमाने वाला लड़का था। दीपक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी काफी खुश थे। फिलहाल सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मॉर्च्युरी में रखा गया है। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -