spot_img

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कई अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल:दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, और फिर पाटन जाएंगे; 3 बजे तक लौटेंगे रायपुर

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में ‘बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह‘ में शामिल होंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार से‌ दोपहर 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2.50 बजे रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। फिर शाम 6.15 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

Acn18.com. पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने...

More Articles Like This

- Advertisement -