Home KORBA सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम की मौत, करतला थाना क्षेत्र के ग्राम...

सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम की मौत, करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में सामने आई घटना, परिजनों में दौड़ी शोक की लहर

0
187

Acn18.com/कोरबा के ग्राम बताती में सर्पदंश के चलते एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। सुबह करीब चार बजे यह घटना सामने आई। मृतका संतोषी यादव जब जमीन पर सो रही थी तब करैत नामक जहरीले सांप ने काट दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

करैत नामक जहरीले सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम बताती में यह घटना सामने आई। मृतका का नाम संतोषी यादव है। कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संतोषी घर पर ही रहती थी। सुबह करीब चार बजे मृतका जब अपने घर पर सोई हुई थी तब सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे,लेकिन शरीर में जहर का फैलाव होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुर्पूद कर दिया गया है। 12 वर्षीय मासूम की मौत होने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!