Home KORBA पुलिस आरक्षक की लाश मिली साथी के घर पर,मौत को लेकर उठ...

पुलिस आरक्षक की लाश मिली साथी के घर पर,मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल,पुलिस की जांच जारी

0
321

Acn18.comकोरबा/कोरबा के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला व सत्र न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर क्रांति सिंह की लाश पथर्रीपारा स्थित उसके ही साथी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। मृत आरक्षक बीती रात अपने साथी के घर पर सोने गया था जिसके बाद सुबह सुबह उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सीविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है जिनके आने के बाद ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा,कि आरक्षक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।

error: Content is protected !!