spot_img

आज बस्तर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी:कांग्रेस के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगी शामिल, 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

Must Read

Acn18.com/कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। खबर है कि, प्रियंका गांधी दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सीधे जगदलपुर पहुंचेगी।

- Advertisement -

प्रियंका के दौरे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, समेत कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बुधवार शाम से ही नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

3 हजार से अधिक जवानों की तैनाती

प्रियंका गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट से सिटी कोतवाली-कुम्हारपारा सड़क से होते हुए लाल बाग मैदान पहुंचेगीं। सुरक्षा को लेकर बस्तर में 3 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। अन्य जिलों से भी जवानों को बुलाया गया है। IG समेत 6 से 7 IPS तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल से बाहर सड़क तक तीन लेयर में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनके दौरे के बाद कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। प्रियंका के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी तरह की तैयारी कर ली है।

प्रियंका के दौरे के सियासी मायने…

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बस्तर के आदिवासियों के लिए प्रियंका गांधी केवल एक कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि इंदिरा की पोती भी हैं। लिहाजा आदिवासियों का भावनात्मक लगाव भी प्रियंका गांधी से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस वक्त बस्तर लोकसभा समेत विधानसभा की सभी 12 सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं। और पार्टी इस बात को बखूबी जानती है की सत्ता तक जाने की राह आदिवासी बाहुल्य बस्तर से होकर ही गुजरती है। इसलिए चुनाव से पहले प्रियंका के दौरे से कांग्रेस अपनी जमीन और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। गांधी परिवार से इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी भी बस्तर आ चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर में

मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रमन सिंह के बस्तर दौरे पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि, अगर रमन सिंह मंच पर आना चाहते हैं तो आ सकते हैं।

नेहरू-गांधी परिवार का बस्तर से खास नाता

नेहरू-गांधी परिवार का छ्त्तीसगढ़ के बस्तर से खास नाता रहा है। साल 1955 में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बस्तर आए थे। यहां आदिवासी सम्मलेन में शामिल हुए थे। साल 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी यहां आईं थीं। वे अबूझमाड़ में आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की थीं। और उनके साथ पारंपरिक नृत्य भी की थीं। पढ़ें पूरी खबर..

पिछले महीने अमित शाह भी आये थे बस्तर

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी CRPF के 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने लिए बस्तर पहुंचे थे। भले ही उनका यह दौरा CRPF के कार्यक्रम के लिए था। लेकिन इसके भी राजनीतिक मायने निकाले गए। और अब बस्तर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, कांग्रेस अपनी सियासी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहती है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -