Home KORBA विहिप के छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी, ब्लास्ट:जिस बिरनपुर में युवक की...

विहिप के छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी, ब्लास्ट:जिस बिरनपुर में युवक की हत्या हुई थी वहां भीड़ ने मकान जलाया, IG बाल-बाल बचे

0
140

बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद किया गया है। बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। तोड़फोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे। इसी समय ब्लास्ट हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं आई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साजा से निकलकर बिरनपुर के करीब पहुंचे हैं। यहां से गांव एक किलोमीटर ही दूर है। इस बीच वे बैरिकेड्स तोड़कर जवानों की घेराबंदी के बीच से निकलते नजर आए। बड़ी संख्या में उनके साथ भाजपाई मौजूद हैं।

बिरनपुर में पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर निकलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।
बिरनपुर में पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर निकलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

आज इस बंद का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने किया है। कवर्धा-बेमेतरा के पास विहिप और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। जयस्तंभ चौक पर चक्का जाम खत्म हो गया है। भाटागांव में कुछ बसों पर पत्थर फेंका गया है। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।

बिरनपुर गांव में रोड पर स्थित इस झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद ब्लास्ट हो गया।
बिरनपुर गांव में रोड पर स्थित इस झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद ब्लास्ट हो गया।

मकान में आगजनी, फिर धमाका

बिरनपुर में जिस युवक की हत्या हुई थी वहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद घर में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

रायपुर में स्कूल पहुंचने के बाद कई स्कूलों में छुट्टी देकर बच्चों और स्टाफ को घर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सुबह 5 बजे से प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकले हैं। इस मामले में साहू समाज भी समर्थन कर रहा है। क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया, वह साहू समाज से था।

विश्व हिंदू परिषद ने बंद का ऐलान किया है।
विश्व हिंदू परिषद ने बंद का ऐलान किया है।

प्रदेश बंद पर कांग्रेस ने क्या कहा…

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, BJP और RSS ने बंद का आह्वान किया है। छोटे व्यापारियों से लूटपाट और उनके सामानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वो भी हिन्दू हैं। आखिर ये साबित क्या करना चाहते हैं। घटना पर राजनीति करके BJP निम्न स्तरीय हरकत कर रही है। इससे पहले भी उन्होंने यही किया था। छत्तीसगढ़ की जनता इन्हें पहले भी जवाब दे चुकी है और आगे भी जवाब देगी।

error: Content is protected !!