spot_img

नौकरी मांगी,तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: कपड़े भी उतरवाए, अनुमति से ज्यादा जुटे बेरोजगार तो पुलिस ने किया ‘लाठीचार्ज’

Must Read
Acn18.com/कला संकाय डीएड बीएड कल्याण संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन किया। नौकरी की मांग लेकर धरना दे रहे बेरोजगार युवकों  की रैली निकालने के दौरान पुलिस से झूमाझटकी और बहसबाजी होने पर पुलिस ने अपना रौद्र  रुप दिखाया और बेरोजगार युवकों को पुलिस ने लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज कर दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इससे युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थाने लाकर कुछ लड़कों के कपड़े भी उतरवाए गए।

मामले में पुलिस का कहना है कि अनुमित से ज्यादा लोगों की भीड़ बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जमा हो गई थी। इस पर पुलिस ने युवकों समझाइश दी पर वे नहीं माने। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में लाठी डंडे से खदेड़ा गया। पुलिस का कहना है कि बी.एड/डी.एड. संघ ने बूढ़ातालाब धरना स्थल में 80 की संख्या में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने जिन शर्तो में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, उन शर्तो का उल्लंघन करते हुए बी.एड/डी.एड. संघ के प्रदर्शनकारियों ने करीब 1 हजार प्रदर्शनकारियों को एकत्रित किया था, जबकि रायपुर की आम जनता की माँग पर बड़ी संख्या के प्रदर्शनों के लिए नया रायपुर धरना स्थल तय है।

- Advertisement -

प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक धरना खत्म कर वापस जाने की समझाइश दी गई, लेकिन उनकी ओर से बिना अनुमति रैली निकालने की कोशिश की गई। इस पर इन्डोर स्टेडियम के सामने रोका गया। मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर संघ के एक समूह ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने बाद उन्हें वापस जाने कहा गया तो उनमें से कुछ व्यक्ति पुलिस बल के साथ झूमाझटकी करने लगे। इससे  पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। कपड़े फट गये एवं नेम प्लेट टूट गये।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -