Home Uncategorized रिजिजू की कार को ट्रक ने टक्कर मारी:बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, जम्मू...

रिजिजू की कार को ट्रक ने टक्कर मारी:बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, जम्मू से श्रीनगर जाते समय हादसा

0
207

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन के पास हुआ। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

हादसा जिस जगह हुआ वहां कस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था
हादसा जिस जगह हुआ वहां कस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था
हादसे से समय रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। वे सुरक्षित हैं।
हादसे से समय रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। वे सुरक्षित हैं।
वाहन को ट्रक का साइड वाला हिस्सा लगा था। इससे किसी को चोट नहीं आई है।
वाहन को ट्रक का साइड वाला हिस्सा लगा था। इससे किसी को चोट नहीं आई है।

इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे। इसमें ‌उन्होंने बताया था कि वे उधमपुर में एक कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने जा रहे हैं।

डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन का उद्घाटन किया
रिजिजू ने शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी न केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को​​​​ लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रिजिजू ने कहा कि ई-न्यायालय परियोजना के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद वह समय दूर नहीं जब देश की सभी अदालतें पूरी तरह से कागज रहित हो जाएंगी। न्याय देने की प्रक्रिया को आसान और किफायती बनाने की सरकार कोशिश कर रही है।सरकार सभी नागरिकों की समझ के लिए एक मूल शब्दावली तैयार करने के लिए कानूनी शब्दावली के लगभग 65,000 शब्दों का डिजिटलीकरण कर रही है।

350 वकील बोले-कानून मंत्री को धौंस जमाना शोभा नहीं देता:रिजिजू ने कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए

55 1680967467

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 350 से ज्यादा वकीलों ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू के विवादित बयान की निंदा की है। रिजिजू ने इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में रिटायर्ड जजों को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ रिटायर जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं

रिजिजू बोले- जजों को कोई चुनाव नहीं लड़ना पड़ता: इसका मतलब ये नहीं कि जनता देख नहीं रही

untitled1674483557 1680085636

जजों की नियुक्ति से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में सुधार को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर बयान दिया है। रिजिजू ने दिल्ली बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा- देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए आजाद न्यायपालिका का होना जरूरी है।

रिजिजू ने शेयर किया पूर्व-जज का VIDEO:कहा- कुछ लोग खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं

jcbsjcscsja1674377990 1674482948

सरकार बनाम सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम विवाद में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक पूर्व जज का बयान शेयर किया है। जज आर एस सोढ़ी ने एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाइजैक कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में जनता का चुना हुआ प्रतिनिधित्व हो तो जनता को ही न्याय मिलता है।

error: Content is protected !!