spot_img

पुजारी के मुंह पर कालिख पोतकर निकाला जुलूस VIDEO:मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से भड़के लोग;बोले- तंत्र विद्या सीखता है

Must Read

बेमेतरा में माता की मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका जुलूस निकाला गया। स्थानीय लोगों का का कहना है कि, पुजारी तंत्र विद्या सीखता है। जिसके चलते मूर्ति को खंडित किया गया है। पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

महामाया मंदिर में लंबे समय से पंडित धर्मेंद्र पांडेय पूजा करता आ रहा है। लोगों ने बताया है कि पुजारी ने कहा था कि वह कुछ बड़ा करने जा रहा है। इस बीच गुरुवार रात को वह एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को लेकर मंदिर आया था। इसके बाद उसने युवक को गर्भ गृह में बंद कर दिया।

पुजारी को मंदिर ले जाते वक्त बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाया।
पुजारी को मंदिर ले जाते वक्त बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाया।

सीसीटीवी कैमरों को किया बंद

आरोप है कि उसी मानसिक रूप से कमजोर युवक ने माता की मूर्ति को खंडित किया। वहां गंदगी फैलाई। लोगों का कहना है कि पुजारी के कारण ही ये सब कुछ हुआ। जिस वक्त वह युवक को मंदिर में लेकर गया। पुजारी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया था। लेकिन दूसरी तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक को ले जाते हुए पुजारी को देखा गया है।

अगले दिन मिली जानकारी

अगले दिन शुक्रवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। तब पुजारी और युवक मंदिर के अंदर ही थे। माता की मूर्ति टूटी हुई थी। गर्भ गृह में गंदगी थी। माता का सामान बिखरा हुआ था। बस यही देखकर लोग भड़क गए और पूरे गांव को सूचना दी गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने की सराहना: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बताया क्रांतिकारी कदम ...

Acn18.com/ छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने केंद्र-राज्य की साझा पहल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव...

More Articles Like This

- Advertisement -