spot_img

6 महीने बाद कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस:24 घंटे में 4435 नए मरीज,15 मौतें; पिछले साल 28 सितंबर को आए थे 4271 मामले

Must Read

Acn18.com/देश में 6 महीने बाद कोरोना के नए मामले 4 हजार से ज्यादा आए हैं। मंगलवार को देश में 4435 मामले मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 28 सितंबर को 4271 मामले सामने आए थे। इस दौरान 2508 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। फिलहाल देश में 23,091 एक्टिव केस हैं। ये 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 23,376 लोगों का इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

वहीं, हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटों में 193 नए संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 840 तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट घटने के साथ ही पॉजिटिविटी दर 5.13% रिकॉर्ड की गई है।

मार्च के बाद तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार
देश में 15 नवंबर के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही थी। डेली केस 500 से कम होते हुए 30 जनवरी को सबसे कम 64 पर पहुंचे। फरवरी के अंत तक यही ट्रेंड जारी रहा जिसमें डेली केस 200 से 300 के बीच रहे। लेकिन, मार्च आते ही मामलों में अचानक तेजी आने लगी।

11 मार्च को 500 से ज्यादा मामले आए, 21 मार्च को मामले बढ़कर 1100 से ज्यादा हो गए। 28 मार्च को 2 हजार से ज्यादा और 29 मार्च को 3 हजार से ज्यादा केस मिले। अब 4 अप्रैल को साढ़े 4 हजार के करीब मामले सामने आए हैं।

टॉप-5 राज्यों में दो-तिहाई नए केस, केरल सबसे आगे
देश में मंगलवार को मिले 4435 नए केस में से 2905 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। इनमें केरल सबसे आगे हैं। यहां 1 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके बाद दिल्ली में 521, महाराष्ट्र में 711और कर्नाटक-गुजरात में 324 केस सामने आए हैं।

केरल: यहां 1025 नए केस मिले हैं, 425 लोग ठीक हुए हैं और 596 लोगों का इलाज चल रहा है। सोमवार को भी केरल में 964 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 2 अक्टूबर को 1121 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 711 नए केस मिले हैं, 447 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां 29 अक्टूबर को 971 नए केस सामने आए थे। मंगलवार को यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 260 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.94% है।

दिल्ली: यहां मंगलवार को 521 नए मामले सामने आए हैं। 7 महीने बाद दिल्ली में एक दिन में 500 से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले 27 अगस्त को 573 नए केस सामने आए थे। यहां मंगलवार को 216 लोग ठीक हुए, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल एक्टिव केस 304 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 15.64% पहुंच गया है।

कर्नाटक: यहां मंगलवार को 324 नए केस सामने आए हैं, 1 की मौत हुई है जबकि 384 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 39 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.10% हो गया है।

गुजरात: यहां 324 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 317 लोग ठीक हुए हैं। सोमवार को यहां 231 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.49% है।

कोरोना केस बढ़ने के लिए नए वैरिएंट XBB 1.16 जिम्मेवार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतर के लिए कोरोना के नए वैरिएंट XBB 1.16 जिम्मेवार है। दिल्ली के एक सीनियर डॉक्टर डॉ. संदीप नायर ने कहा- कोरोना का यह जो स्ट्रेन आया है, उसने ज्यादा गंभीर रूप धारण नहीं किया है। कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोगों में हल्के लक्षण देखें गए हैं, ज्यादातर लोग घर में ही दवाई लेकर ठीक हो रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

उत्तर प्रदेश में सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह लखनऊ स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में हैं। तबीयत खराब होने पर उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में कोरोना जांच कराई थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी जांच कराने के लिए कहा है।

राज्य में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 24 घंटे में प्रदेश में 163 नए केस सामने आए हैं। मंगलवार को भी 180 नए संक्रमित मिले थे। इसी के साथ यूपी में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 718 पहुंच गई है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -