Home Uncategorized अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुरु की कार्रवाई, कई दुकानों के...

अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुरु की कार्रवाई, कई दुकानों के शटर और छज्जे को तोड़ा, कार्रवाई का लोगों ने किया स्वागत

0
122

acn18.com जांजगीर /जांजगीर जिला मुख्यालय की बेतरतीब बसाहट को सुधारने के लिए अब जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला निर्माण के बाद पहली बार कचहरी चौक से लेकर रेलवे के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज तक सडक किनारे की शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटाना शुरु कर दिया गया है।सडक की जद में आने वाले बड़े बड़े भवनों को तोड़ने की कार्रवाई से आम लोगो में खुशी देखी जा रही है,,

vlcsnap 2023 04 04 12h50m11s105

मंगलवार की सुबह जांजगीर नैला नगर पालिका की सड़कों पर राजस्व विभाग नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी कचहरी चौक पर आकर सडक किनारे बने दुकानों पर कार्रवाई शुरु कर दी,,और कचहरी चैंक से विवेकानंद मार्ग में कई बड़े दुकानों के शटर और छज्जा को गिरा दिया।जिले के तमाम अधिकार और भारी पुलिस के सामने व्यवसायी चुपचाप कार्रवाई को देखते रहे। नगर के लोगो ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और नगर को जिला मुख्यालय के अनुरूप बनाने की मांग की,,

vlcsnap 2023 04 04 12h49m41s084

कार्रवाई के संबंध में नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि जांजगीर नैला नगर पालिका में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग कि है,,सडक किनारे दुकानों के साथ साथ पार्किंग की जमीन को भी व्यवसायी अपने कब्जे में ले लिए है,,जिसके कारण नगर की सड़क नाली और बुनियादी सुविधा के विस्तार के लिए पालिका को समस्या का सामना करना पड रहा है, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर कई बार मांग उठती रही और अब कलेक्टर ने सभी सड़को का निरीक्षण करने के बाद रोड मेप तैयार कर लिया है और जिला प्रशासन की मदद से प्रथम चरण में बेजा कब्जा हटाया जा रहा है और आगे जिला मुख्यालय के अनुरूप सुविधा दिया जायेगा

vlcsnap 2023 04 04 12h49m51s384

नगर पालिका और जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रभावित व्यापारीयों को एक माह पहले अपनी व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया था और शासकीय भूमि की जद को चिन्हाकित कर दिया था इसके बाद भी प्रशासन के आदेश को अनदेखा करने वालो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

vlcsnap 2023 04 04 12h49m56s027

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया में सबसे ज्यादा