Home Uncategorized आपके सेहत का खजाना हैं ये 5 तरह के ग्रीन जूस, कोसों...

आपके सेहत का खजाना हैं ये 5 तरह के ग्रीन जूस, कोसों दूर रहेंगी कई बीमारियां

0
137

गर्मी का मौसम आते ही लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पिने में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करते हैं। इस गर्मी के मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचने जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीज़ों को शामिल करें, जिससे आप इस मौसम में होने वाली परेशानियों को मात दे सकें। आज आपको कुछ खास हरे रंग के जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

गन्ने का जूस

गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है गन्ने का जूस। यह आपको रिफ्रेश करने के साथ कई रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ग्रीन जूस आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है, इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी मददगार है।

20230404092310 garna

एलोवेरा का जूस

एलोवेरा जूस में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी माना जाता है। गर्मी में इसे पीने से आप दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं।

alovera

लौकी का जूस

लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आप अपनी डेली डाइट में लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती हैं।

loki e1680583941814

करेले का जूस

करेले का टेस्ट जितना कड़वा होता है, यह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है। करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मदद मिलती है।

karela

पालक का जूस

गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

palak

प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले जगह पाने मशक्कत कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए नजारा