spot_img

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने की कर्रवाई ,लाखों रुपए कीमती चोरी का माल बरामद

Must Read

acn18.com जांजगीर/ सूने मकान में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर के पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमती सोने व चांदी के जेवरात समेत चोरी के पैसों के खरीदे गए स्कूटी वाहन की जप्त बनाई है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले की चांपा पुलिस को एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में अहम सफलता पाई है। आरोपी का नाम महेश बरेठ है,जो चांपा सिवनी का निवासी है और सूने मकान का निशाना बनाया करता था। राधेलाल बरेठ नामक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। मामले में अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु की जिसके बाद महेश बरेठ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 लाख 35 हजार रुपए कीमती सोने व चांदी के जेवरातों की जप्ती बनाई है। इतना ही नहीं चोरी के रुपयों से खरीदे गए स्कूटी वाहन को भी जप्त किया गया है।

शातिर चोर के पकड़ में आ जाने से आम जनता के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है।

कलचुरी काल की प्रतिमाएं मिले कोटा पोड़ी गांव में , भारतीय पुरातत्व विभाग को दी गई जानकारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -